जानें आपके शहर में कब दिखाई देगा ईद का चांद

चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत जोधपुर : एनसीबी और गुजरात एटीएस कि कार्यवाही 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद झुंझुनू : सरपंच नीरू यादव अमेरिका के न्यूयॉर्क में देगी उद्बोधन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली मई से शुरू होगी बाघों की गणना पीलीभीत के राजेश राठौर गीत के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर लखनऊ में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात आज का राशिफल

जानें आपके शहर में कब दिखाई देगा ईद का चांद

Gauri Manjeet Singh 10-04-2024 12:12:11

ईद उल फितर की तारीख को लेकर पिछले काफी समय से कंफ्यूजन था। बता दें कि शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। सऊदी अरब में 9 अप्रैल की रात ईद का चांद दिखाई दे गया है। इसके बाद वहां ईद का ऐलान कर दिया गया है। सऊदी अरब सहित कई मुस्लिम देशों में ईद का पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ऐसा में संभावना है कि भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल को दिखाई देगा। इसलिए यहां ईद का पर्व 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। बता दें चांद रात के अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज भारत में ईद का चांद दिखाई देगा। आज शाम हर रोजेदार की नजर आसमान की तरफ रहने वाली है। ऐसा में आइए जानते हैं भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार। जानें भारत में प्रमुख शहरों में कब दिखाई देगा चांद। 

भारत के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय 
दिल्ली - आज लगभग रात में 8 बजकर 37 मिनट पर चांद दिखाई देगा 
कोलकाता - रात में करीब
7 बजकर 40 मिनट पर चांद दिखाई देगा 
मुंबई - रात में 8 बजकर 38 मिनट पर चांद दिखाई देगा 
नोएडा - रात में लगभग 8 बजकर 35 मिनट पर चांद दिखाई देगा। 
लखनऊ - रात में करीब 8 बजकर 20 मिनट पर चांद दिखाई देगा। 
चंडीगढ़ - रात में करीब 8 बजकर 36 मिनट पर चांद दिखाई देगा। 
पटना - रात में करीब 8 बजकर 3 मिनट पर चांद दिखाई देगा। 
गुवाहाटी - रात में 7 बजकर 37 मिनट पर दिखेगा चांद 
जयपुर - रात में करीब 8 बजकर 40 मिनट पर 
इंदौर - रात में करीब 8 बजकर 37 मिनट पर 
प्रयागराज - रात में करीब 8 बजकर 15 मिनट पर चांद निकलने का समय 
कानपुर - रात में करीब 8 बजकर 52 मिनट तक। 

केरल में क्यो एक दिन पहले ही मनाई जाएगी ईद 
ईद का पर्व भारत के कुछ राज्यों में सऊदी अरब के साथ ही मनाया जाएगा। केरल में आज ईद मनाई जा रही है। दरअसल, केरल एक तटीय राज्य है इस वजह से लूनर कैलेंडर के 29वें दिन चांद दिख जाता है। जिस वजह से केरल में ईद की तारीख कभी-कभी सऊदी अरब से मेल खा जाती है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :