ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू,जानते है की कब होगा भारत में ईद के चांद का दीदार

चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत जोधपुर : एनसीबी और गुजरात एटीएस कि कार्यवाही 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद झुंझुनू : सरपंच नीरू यादव अमेरिका के न्यूयॉर्क में देगी उद्बोधन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली मई से शुरू होगी बाघों की गणना पीलीभीत के राजेश राठौर गीत के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर लखनऊ में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात आज का राशिफल

ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू,जानते है की कब होगा भारत में ईद के चांद का दीदार

Gauri Manjeet Singh 09-04-2024 13:14:39

नई दिल्ली। Ramzan Eid 2024: रमजान का महीना शुरू होते ही लोग बेसब्री से ईद का इंतजार करने लगते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक माना गया है। इसके बाद आने वाली को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। यह पर्व शव्वाल अर्ध चांद के दिखने पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2024) रमजान के महीने के अंत का भी प्रतीक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी।  

कब है ईद-उल-फितर 
भारत में ईद की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा। सऊदी अरब के दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। हालांकि सऊदी अरब में 08 अप्रैल को चांद दिख, तो ऐसे में यहां पर 10 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन
ईद मनाई जा रही है। इसलिए भारत में इसके एक दिन बाद यानी 11 अप्रैल 2024, गुरुवार के दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा। 
 

कैसे मनाई जाती है ईद 
ईद पर सुबह के समय मुस्लिम समुदाय के लोग स्नान आदि के बाद नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा  करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दौरान तरह-तरह के व्यंजन जैसे मिठाइयां सेवइयां आदि से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया जाता है। 

ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज के द्वारा अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस खास मौके पर घर के बड़े छोटे बच्चों को ईदी भी देते हैं। साथ ही इस दिन इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाने, उन्हें कपड़े और जरूरत की चीजें बांटने का भी चलन है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :