विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की दिल्ली से भिड़ंत

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले, चारधाम यात्रा हुआ आगाज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये भारतीय तट रक्षक बलों ने जहाजों के निर्माण टिहरी जिले में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश अवैध शराब छापेमारी अक्षय तृतीय के मौके पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान कन्नौज --अखिलेश की जीत के लिए पत्नी डिंपल यादव बेटी अदिति मांग रही वोट भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक वार्ता कल नई दिल्ली में हुई मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि आज राजस्‍थान के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नाम वापसी के बाद 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 31 प्रत्याशी लडेंग़े लोकसभा चुनाव दसवीं की प्रावीण्य सूची में जशपुर की सिमरन शब्बा और बारहवीं में महासमुंद जिले की महक अग्रवाल पहले स्थान पर फरीदाबाद लोक सभा चुनाव में चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया गया गोरखपुर मे मतदाता जागरूकता हेतु छात्रों ने सजाई रंगोली मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक पीलीभीत में सड़क हादसे में तीन की मृत्यु, चार दर्जन लोग घायल आज का राशिफल मथुरा में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक कैथल जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाए रक्तदान शिविर में 326 लोगों ने रक्तदान किया । गृहमंत्री अमित शाह ने कन्नौज में जनसभा को किया संबोधित

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की दिल्ली से भिड़ंत

Anjali 20-03-2023 15:51:57

अंजलि, 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली - विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच 20 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. अंतिम चार में जगह सुरक्षित करने के लिए यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम है. हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. लेकिन दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई जीत की तरफ लौटना चाहेगी. 18 मार्च को खेले गए मैच में उसे यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया था. महिला आईपीएल 2023 में यह मुंबई इंडियंस की पहली हार थी. दिल्ली की टीम भी अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है. 16 मार्च को हुए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने उसे 11 रन से शिकस्त दी. आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. 

कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच 20 मार्च को मैच खेला जाएगा.

कहां पर खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मैच?

 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मुंबई
इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

किस चैनल पर देख सकेंगे मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण?

मुंबई इडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर भी उपलब्ध रहेगी.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम

मुंबई इंडियंस की महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव.

दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव.

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :