गोरखपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल देर शाम हुआ। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गोरखनाथ मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ
मंदिर आवास स्थित शक्तिपीठ में अक्षय तृतीया के अवसर पर मुख्यमंत्री ने फलों के रस तथा दूध आदि से रूद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान पुरोहितों के वैदिक मंत्र उच्चारण गूंज रहे थे। रुद्राभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की गई।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments