भानुप्रतापपुर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएग

भानुप्रतापपुर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

भानुप्रतापपुर के श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर अभिषेक, सुंदरकांड, हवन-पूजन और 56 भोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

By : Local News of India
भानुप्रतापपुर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कांकेर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे अभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 6 बजे सिंदूर चोला अर्पण, 7 बजे महाआरती और 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा दोपहर 1 बजे हवन-पूजन होगा और दोपहर 2 बजे से 56 भोग के साथ भंडारा प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, 70 वर्ष की उम्र में रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से लोक कला जगत में शोक की लहर है।<br/>

रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद: किसान ने सुप्रीम कोर्ट में 3500 करोड़ मुआवजे की मांग की

रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद: किसान ने सुप्रीम कोर्ट में 3500 करोड़ मुआवजे की मांग की

छत्तीसगढ़ के एक किसान ने दावा किया है कि रायपुर एयरपोर्ट की जमीन उनके परिवार की थी, जिसे WWII के दौरान लिया गया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 3500 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

अबूझमाड़ के जंगलों की सुरक्षा में स्थानीय युवा तैनात, अवैध कटाई पर लगेगी रोक

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अबूझमाड़ में अवैध कटाई रोकने के लिए 30 स्थानों पर स्थानीय युवाओं की तैनाती शुरू की है।

आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए डॉ. बुदरी ताती को पद्मश्री सम्मान

आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए डॉ. बुदरी ताती को पद्मश्री सम्मान

दंतेवाड़ा की समाजसेवी डॉ. बुदरी ताती को आदिवासी कल्याण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में चार दशक से अधिक सेवा के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है। उनके कार्यों से हजारों परिवारों को भी लाभ हुआ।