हिसार निवासी रोहताश 2008 से बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते आ रहे हैं।शहर या शहर के आस पास कहीं भी कोई पशु पक्षी घायल है और उसकी सूचना रोहताश को फोन पर मिलती है तो वे तुरंत उसका ईलाज करने के लिए पहुंच जाते हैं।सड़क पर हादसे का शिकार हुए पशुओं का ईलाज भी निशुल्क सेवा भाव से करते हैं।आकाशवाणी से बातचीत में रोहताश ने बताया कि वह एनीमल एंड फांऊडेशन ट्रस्ट नाम से हिसार में संस्था चलाते हैं।इस कार्य में शहर के गणमान्य लोग व पशु चिकित्सक उनका सहयोग करते हैं।रोहताश ने
बताया कि कुछ वर्ष पहले घायल जानवरों की हालत देखकर इस तरह का कार्य करने का भाव मन में आया था।उसी सेवा भाव की बदौलत आज घायल व बीमार पशु पक्षियों की सेवा करते आ रहे हैं।उन्होंने बताया की घायल पक्षियों को इलाज के लिए अपने घर में रखते हैं तथा पशुओं को आस पास की गोशालाओं में पंहुचा देते हैं और वहां जाकर इलाज करते हैं।रोहताश ने संदेश देते हुए कहा कि हम सब को बेजुबान बेसहारा घायल व बीमारी पशु पक्षियों की सेवा करनी चाहिए क्यों ये सभी इसी प्रकृति का ही हिस्सा हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments