नई दिल्ली। बॉलीवुड के कलाकारों को बेहतरीन कारों और एसयूवी में सफर करते हुए अक्सर देखा जाता है। लेकिन दंबग Salman Khan के पास भी दो बेहतरीन Bullet Proof SUV हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सलमान खान के पास किस तरह की खूबियों वाली बुलेटप्रूफ एसयूवी हैं।
जापानी कार निर्माता निसान की ओर से Patrol नाम की एसयूवी को कई देशों में ऑफर किया जाता है। फुल साइज एसयूवी के तौर पर इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। साथ ही अपनी जरूरत के मुताबिक इसे Bullet Proof भी बनाया जा सकता है। सलमान खान ने पिछले साल ही इस एसयूवी को इंपोर्ट किया है। जानकारी के मुताबिक इसमें B7 स्तर की सुरक्षा दी गई है। एसयूवी में 78एमएम मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगे हुए हैं। यह एसयूवी आसानी से फायरिंग को झेल सकती है। इसमें कंपनी की ओर से 5.6 लीटर का वी8 इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 450 हॉर्स पावर और 560 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर नहीं किया जाता। लेकिन रिपोर्ट्स
के मुताबिक इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
Range Rover SUV
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी रेंज रोवर की एसवी एसयूवी भी सलमान खान के पास है। यह एसयूवी भी बुलेटप्रूफ है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने इस एसयूवी को इसी साल की शुरूआत में ही खरीदा है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से तीन लीटर का वी6 इंजन दिया जाता है। जिससे 254 बीएचपी और 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत 4.5 से पांच करोड़ रुपये के बीच है।
सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग
हाल में ही सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने इसकी निंदा भी की है। सलमान मुंबई में अपने पिता और मां के साथ बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। बदमाशों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments