Russia Ukraine war: 10 रुपए तक बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल की दाम

पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था-राजस्थान ललितपुर में दो ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले पर ईडी की नजर भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह-लखनऊ अखिलेश जनसभा अकबरपुर-कानपुर देहात लोकसभा चुनाव पुनर्मतदान-राजस्थान Weight Gain Diet: 15 दिन में बढ़ेगा 4 kg वजन जनजातीय लोग ढोल - नगाड़ों सहित उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे कोई घोड़े पर सवार होकर, तो कोई पहाड़ी रास्तों पर चलकर, तो कोई नदी पार कर पहुंचा मतदान करने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में भी शुरू होगा पर्यटन, मिली मंजूरी आज का राशिफल केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर रहेंगे मौजूद। कांग्रेस पार्टी चुनावी सभा ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित मतदाताओं को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक उत्तराखंड : बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई हापुड़ के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया प्रशिक्षण अभियान शाहजहांपुर : चुनाव में लगेंगे वाहन, सफर करना होगा मुश्किल ईडी रिमांड

Russia Ukraine war: 10 रुपए तक बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल की दाम

Anjali Yadav 25-02-2022 13:07:55

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

 

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्रूड आयल की कीमत 6.28 डॉलर बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर WTI की कीमत 5.74 डॉलर की तेजी के साथ 98.84 डॉलर पहुंच गई। आपको बता दें साल सितंबर 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि कि विश्व में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच हो।

रूस कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने वाला रूस तेल के मामले में काफी समृद्ध देश है। रूस कच्चे तेल का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। ऐसे में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के बावजूद ऊर्जा जरूरतों के लिए उसे दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

रूसी राष्ट्रपति की अन्य देशों को चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर
पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है और राजधानी कीव को भी घेर लिया है। साथ ही अन्य देशों को इस विवाद से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस युद्ध के चलते आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा हो सकता है।

दीपावली के बाद के देश में तेल के दाम स्थिर

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल देश में जारी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री दर कच्चे तेल की कीमत 82-83 डॉलर प्रति बैरल के अनुरूप है, लेकिन इस कीमत पर तेल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसी में पूरी संभावना है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :