taiwan-overtakes-india-ai-chip-market-growth-chall

ताइवान ने भारत को छोड़ा पीछे, AI और चिप इंडस्ट्री में बढ़त से भारत के लिए बढ़ी चुनौती

AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में जबरदस्त उछाल के दम पर ताइवान ने दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार के रूप में भारत को पीछे छोड़ दिया है।

By : Local News of India
ताइवान ने भारत को छोड़ा पीछे, AI और चिप इंडस्ट्री में बढ़त से भारत के लिए बढ़ी चुनौती

AI और सेमीकंडक्टर बूम के दम पर ताइवान ने शेयर बाजार मूल्यांकन में भारत को पीछे छोड़ा, भारत के लिए बढ़ी नई आर्थिक चुनौती।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दुनिया की आर्थिक ताकतों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेज उछाल के दम पर ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बनने का दावा मजबूत कर लिया है। Bloomberg और अंतरराष्ट्रीय बाजार आंकड़ों के मुताबिक ताइवान का कुल मार्केट कैप लगभग 4.95 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया, जबकि भारत करीब 4.92 ट्रिलियन डॉलर पर फिसल गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी TSMC रही, जिसने AI बूम का सबसे ज्यादा फायदा उठाया। Nvidia, AMD और Apple जैसी कंपनियों की बढ़ती AI चिप डिमांड ने ताइवान की टेक इंडस्ट्री को जबरदस्त गति दी है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार Nvidia अब ताइवान में हर साल करीब 150 अरब डॉलर निवेश की तैयारी कर रही है।

दूसरी तरफ भारतीय बाजार इस साल दबाव में दिखाई दिए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कमजोर कमाई ग्रोथ और AI सेक्टर में सीमित अवसरों की वजह से भारतीय शेयर बाजार पिछड़ता नजर आया। Reuters के मुताबिक 2026 में अब तक भारतीय बाजार से अरबों डॉलर का विदेशी निवेश बाहर निकला है।

ताइवान की अर्थव्यवस्था को लेकर एक और बड़ा संकेत तब मिला जब वहां की GDP ग्रोथ 39 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। AI डिमांड के कारण उसके निर्यात में भारी उछाल आया है और चिप निर्माण में उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

हालांकि भारतीय बाजार नियामक SEBI का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था ज्यादा diversified है और सिर्फ एक सेक्टर पर निर्भर नहीं है। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर भारत को भविष्य की टेक इकॉनमी में मजबूत बने रहना है तो सेमीकंडक्टर, AI और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेज निवेश करना होगा।

 

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे कमजोर होकर 95.77 के स्तर पर पहुंच गया।

RBI ने मौद्रिक नीति के लिए शुरू किए तीन घरेलू सर्वे, महंगाई और उपभोक्ता भरोसे का जुटाएगा डेटा

RBI ने 9 जुलाई 2026 को तीन घरेलू सर्वे शुरू किए हैं, जिनसे महंगाई की उम्मीदों और ग्रामीण-शहरी उपभोक्ता विश्वास की जानकारी मिलेगी। डेटा का इस्तेमाल मौद्रिक नीति बनाने में होगा।