गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश के चर्चित NEET 2026 Paper Leak Case मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने कई साथियों के नाम उजागर किए हैं। इसके बाद Central Bureau of Investigation यानी CBI ने कई टीचर्स और कोचिंग नेटवर्क को रडार पर ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने परीक्षा से पहले चुनिंदा छात्रों तक पेपर पहुंचाने के लिए एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया था। जांच में कुछ शिक्षकों और एजेंट्स की भूमिका भी सामने आ रही है, जो कथित तौर पर मोटी रकम लेकर पेपर उपलब्ध कराने में शामिल थे।
CBI फिलहाल अलग-अलग राज्यों में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था।
मामले के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।