लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नागपुर। NEET UG री-एग्जाम में एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। नागपुर के एक छात्र को उसकी पसंद के शहर की जगह अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। इस गलती के बाद छात्र और उसके परिजनों ने NTA से शिकायत की।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने तकनीकी गड़बड़ी को इस त्रुटि का कारण बताया और अपनी गलती स्वीकार की। एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि छात्र को उसकी पसंद के अनुसार नागपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित करते हुए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
NTA ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और आवंटन प्रक्रिया में हुई त्रुटि को जल्द ठीक कर लिया जाएगा।