लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: केंद्र सरकार आरोग्य सेतु ऐप के नए वर्जन आरोग्य सेतु 2.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह ऐप अब सिर्फ स्वास्थ्य जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल हेल्थ सेवाओं के लिए एक व्यापक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।
आरोग्य सेतु 2.0 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) से जोड़ा गया है। इसमें यूजर्स अपने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, मेडिकल रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से देख और मैनेज कर सकेंगे।
नए अपडेट में हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। यूजर्स अपनी बीमा पॉलिसी की जानकारी, कवरेज और क्लेम स्टेटस को डिजिटल तरीके से ट्रैक कर सकेंगे। यह सुविधा नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) से जुड़ी होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को अस्पताल, स्वास्थ्य रिकॉर्ड और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकें।