पश्चिम बंगाल एआई फर्जी वोटर आईडी चुनावी चिंता

पश्चिम बंगाल में एआई-जनरेटेड फर्जी वोटर आईडी का मामला, चुनावी प्रक्रिया पर सवाल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भांगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान एआई की मदद से तैयार फर्जी वोटर आईडी उजागर हुआ।

By : Local News of India
पश्चिम बंगाल में एआई-जनरेटेड फर्जी वोटर आईडी का मामला, चुनावी प्रक्रिया पर सवाल

पश्चिम बंगाल एआई फर्जी वोटर आईडी चुनावी चिंता

पिंकी कुमारी
 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 पश्चिम बंगाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से फर्जी मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) तैयार कर जमा किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के भांगर विधानसभा क्षेत्र (एसी–148) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण के दौरान नियमित जांच में उजागर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदाता जन्नातुन मोल्ला ने अपने पिता हासेम मोल्ला के साथ संबंध प्रमाणित करने के लिए एक एआई-जनरेटेड वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया था। यही दस्तावेज़ संबंध स्थापित करने का एकमात्र प्रमाण था। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रारंभिक स्तर पर इस फर्जी दस्तावेज़ को स्वीकार कर लिया गया और जांच के दौरान कुछ चुनाव अधिकारियों ने इसे “फाउंड ओके” तक चिह्नित कर दिया।

बाद की जांच में स्पष्ट हुआ कि वोटर आईडी कार्ड पर अंकित ईपीआईसी नंबर पूरी तरह फर्जी है। साथ ही, कार्ड पर “एआई जेनरेटेड” का वॉटरमार्क भी मौजूद था, जिससे इसके कृत्रिम रूप से तैयार होने की पुष्टि हुई।

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना साझा करते हुए राज्य की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, " ये है कुख्यात डायमंड हार्बर मॉडल।"

अमित मालवीय की इस टिप्पणी को तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासनिक सतर्कता पर सीधा हमला माना जा रहा है। यहां डायमंड हार्बर का उल्लेख कर उन्होंने कथित तौर पर व्यापक स्तर पर अनियमितताओं की ओर इशारा किया है।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद मतदाता सत्यापन प्रणाली, दस्तावेज़ों की जांच प्रक्रिया और एआई के संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई हैं।

संबंधित सामग्री

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।