दालमंडी मुद्दे पर सपा नेता नजरबंद

दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रतिनिधिमंडल नजरबंद, पीड़ितों से मिलने से रोका

वाराणसी में दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई के बाद पीड़ित दुकानदारों से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद किया। नेताओं ने घरों पर पुलिस पहरे का आरोप लगाया।<br/>

By : Local News of India
दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रतिनिधिमंडल नजरबंद, पीड़ितों से मिलने से रोका

वाराणसी में दालमंडी कार्रवाई के विरोध में पीड़ितों से मिलने से रोके गए समाजवादी पार्टी के नेता, घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

वाराणसी में दालमंडी में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित दुकानदारों से मिलने की घोषणा के बाद शनिवार की सुबह समाजवादी नेताओं को स्थानीय थाना पुलिस ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद होने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव और दिलशाद की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि रात से ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उनके मकान के बाहर पहरा लगा दिया है। उन्हें मकान में नजरबंद कर दिया है और दालमंडी जाने के लिए रोक रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित उर्फ किशन, पूर्व प्रत्याशी अशफाक अहमद, एमएलसी आशुतोष सहित अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। इसी तरह दूसरे बड़े नेताओं को भी एहतियात के तौर पर नजरबंद कर दिया गया है। वही, दालमंडी के पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे स्वयं ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं से मिलने जाएंगे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।