पीरियड्स-लीव-सुप्रीम-कोर्ट-सुनवाई-से-इनकार

पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार, कहा- अनिवार्य नियम से महिलाओं की नौकरी पर पड़ सकता है असर

सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स के दौरान अनिवार्य छुट्टी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

By : Local News of India
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार, कहा- अनिवार्य नियम से महिलाओं की नौकरी पर पड़ सकता है असर

पीरियड्स-लीव-सुप्रीम-कोर्ट-सुनवाई-से-इनकार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 13 मार्च। उच्चतम न्यायालय ने देशभर की कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान छुट्टी देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस तरह की छुट्टी को कानूनन अनिवार्य बनाने से महिलाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यदि पीरियड्स के दौरान छुट्टी को अनिवार्य नियम बना दिया गया तो इसका एक नकारात्मक असर यह भी हो सकता है कि कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से कतराने लगें या उन्हें नियुक्त करने में हिचकिचाहट दिखाएं।

पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह पहले ही इस मुद्दे को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सामने उठा चुके हैं। ऐसे में सरकार को सभी पक्षों से चर्चा कर इस विषय पर नीति बनाने पर विचार करना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि यदि कोई कंपनी अपनी इच्छा से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देती है तो यह अच्छी बात है, लेकिन इसे कानून के रूप में लागू करने से महिलाओं को नौकरी पाने में कठिनाई हो सकती है।

अदालत ने आशंका जताई कि अगर यह नियम सख्ती से लागू किया गया तो कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को सरकारी नौकरी, न्यायपालिका या अन्य नौकरियों में अवसर मिलने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में उनके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की जानकारी मांगी है। यूपी, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 20 तारीख को रखी गई है।

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने असम नागरिकता मामले में कहा कि नागरिकता का निर्धारण निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। अदालत ने कानूनी प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया।