सुकमा-नवनिर्वाचित-सरपंच-आवासीय-प्रशिक्षण-कार्यशाला

सुकमा में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण 9 मार्च से

सुकमा में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए 9 मार्च से तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

By : Local News of India
सुकमा में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण 9 मार्च से

सुकमा-नवनिर्वाचित-सरपंच-आवासीय-प्रशिक्षण-कार्यशाला

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

सुकमा, 07 मार्च। जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित होगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण ‘रिवैम्प्ड आरजीएसए’ योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर सहित पंचायत संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ जनपद के सरपंचों के लिए आयोजित होगा।

द्वितीय चरण 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ और कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं तृतीय चरण 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा।

सरपंचों से निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे आधार कार्ड के साथ प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। कार्यशाला के संचालन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में पंचायत चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि चुनाव की तैयारियां जारी हैं और कार्यक्रम जल्द घोषित होगा।

महाराष्ट्र ने महिला किसानों को कानूनी मान्यता देने के लिए ‘महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक, 2026’ पेश किया

महाराष्ट्र सरकार ने महिला किसानों को कानूनी मान्यता देने के लिए नया विधेयक पेश किया है, जिसमें कृषि कार्य से जुड़ी सभी महिलाओं को किसान की श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव है।

वीबी-ग्राम जी योजना के तहत मजदूरों को अब न्यूनतम ₹300 प्रतिदिन मजदूरी

वीबी-ग्राम जी योजना के तहत मजदूरों को अब न्यूनतम ₹300 प्रतिदिन मजदूरी

केंद्र सरकार ने वीबी-ग्राम जी योजना के तहत न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹300 तय की है, जिससे कई राज्यों में मजदूरी दरों में बढ़ोतरी होगी।

गोबर से बदली गांवों की तस्वीर, युवाओं ने बनाया बायोगैस से ऊर्जा का मॉडल

तीन युवाओं ने गोबर से बायोगैस बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने का मॉडल तैयार किया। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों को सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा देना है।

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड 02 काथला में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गईं पिंगला देवी (राधा)

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड 02 काथला में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गईं पिंगला देवी (राधा)

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड नंबर 02 काथला में आयोजित सार्वजनिक बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से श्रीमती पिंगला देवी उर्फ राधा को निर्विरोध पंच चुना। ग्रामीणों ने सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने