सिंगरौली मौसम बदलाव किसानों गेहूं फसल खतरे में

अचानक बदले मौसम से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट के बादल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सरई तहसील में सोमवार को तेज हवा और बादलों के कारण मौसम अचानक बदल गया। धान की कटाई के समय हुई लगातार बारिश से पहले ही किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

By : Local News of India
अचानक बदले मौसम से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट के बादल

अचानक बदले मौसम से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट के बादल

मिठाई लाल यादव 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सरई तहसील अंतर्गत कई गांवों में सोमवार को करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा और बादलों की सक्रियता से किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों धान की कटाई के समय लगातार हुई बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया था। लगभग दस दिनों तक रुक-रुक कर हुई वर्षा के कारण खेतों में रखी धान की फसल भीग गई और कई जगहों पर खराब हो गई। इससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा। 

height=263

अब क्षेत्र में गेहूं की फसल धीरे-धीरे तैयार हो रही है। ऐसे में मौसम का अचानक बदला मिजाज किसानों के लिए नई परेशानी बनकर सामने आया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह असमय बारिश होती रही, तो गेहूं की फसल भी बर्बाद हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि धान की फसल खराब होने के बावजूद किसानों को अब तक पर्याप्त मुआवजा या सहयोग राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में यदि गेहूं की फसल को भी नुकसान होता है, तो किसानों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।

किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा पूर्व में हुए नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

height=269
 

संबंधित सामग्री

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।

दिल्ली में उमस से बेहाल लोग, आज भी गर्मी के बीच बारिश की हल्की उम्मीद

दिल्ली में उमस से बेहाल लोग, आज भी गर्मी के बीच बारिश की हल्की उम्मीद

दिल्ली में सोमवार को उमस और गर्मी का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।