65 दिनों में 28 नशा तस्कर जेल भेजे गए

शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 दिनों में 28 आदतन तस्कर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में नजरबंद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 65 दिनों में 28 आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंद किया। शनिवार को चार और तस्कर जेल भेजे गए।

By : Local News of India
शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 दिनों में 28 आदतन तस्कर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में नजरबंद

नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने आदतन तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में नजरबंद कर जेल भेजा।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन तस्करों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जिला पुलिस शिमला ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 65 दिनों में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 आदतन चिट्ठा तस्करों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर लागू कर उन्हें नजरबंद कर जेल भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में शनिवार को भी चार आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध कर जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार इनमें कुमारसैन क्षेत्र के रहने वाले 55 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ नीलू को पुलिस थाना कुमारसैन ने निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2015 में कुल्लू जिले के आनी थाना क्षेत्र में करीब 7 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद होने का मामला शामिल है।

इसके अलावा वर्ष 2019 में कुमारसैन में लगभग 48 ग्राम अफीम और 67 ग्राम चरस बरामद हुई थी तथा वर्ष 2023 में उसके पास से करीब 194 ग्राम चरस भी बरामद की गई थी। पुलिस ने विकास नगर शिमला निवासी 29 वर्षीय मोहित वर्मा को भी छोटा शिमला थाना क्षेत्र से निरुद्ध किया है, जिसके खिलाफ 2021 में करीब 2.15 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और 12 ग्राम चरस बरामद होने का मामला दर्ज है, जबकि वर्ष 2024 में उसके पास से करीब 16.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इसी तरह ठियोग क्षेत्र के शालीन (चमरोट) निवासी 35 वर्षीय अंकुश कुमार को भी छोटा शिमला पुलिस ने हिरासत में लेकर PIT NDPS एक्ट के तहत नजरबंद किया है। उसके खिलाफ 2023 में छोटा शिमला थाना क्षेत्र में करीब 21.40 ग्राम चिट्टा बरामद होने का मामला दर्ज है, वहीं 2023 में ही हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में करीब 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2024 में छोटा शिमला थाना क्षेत्र में उससे करीब 11.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। चौथा आरोपी चिरगांव क्षेत्र के सुनधा गांव का रहने वाला 39 वर्षीय राजीव कुमार है, जिसे चिरगांव पुलिस ने निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ भी 2023 में करीब 3.78 ग्राम और 2024 में करीब 9.25 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले दर्ज हैं।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आदतन नशा तस्करों को पीआईटी के एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंद करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे समाज को नशे की इस गंभीर समस्या से बचाने में पुलिस और जनता मिलकर काम कर सकें।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।