रुद्रपुर-पासपोर्ट-फर्जीवाड़ा-दो-पासपोर्ट-आरोपी-गिर

फर्जी दस्तावेज से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अलग-अलग पहचान का उपयोग कर धोखाधड़ी की थी।

By : Local News of India
फर्जी दस्तावेज से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

रुद्रपुर। जनपद पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि थाना रुद्रपुर में दर्ज पासपोर्ट अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव, निवासी महराजगंज पोस्ट तारासारा, को सूचना के आधार पर पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इस मामले में पहले ही थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ और कांस्टेबल संजय कुमार की टीम शामिल रही।

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।