Sports, Uttar Pradesh, Sonebhadra

सोनभद्र के रवि सिंह ने भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक, 10 देशों के बीच लहराया तिरंगा

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), भारत, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मलेशिया और थाईलैंड सहित कुल 10 देशों के खिलाड़ियों ने भ

By : Local News of India
सोनभद्र के रवि सिंह ने भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक, 10 देशों के बीच लहराया तिरंगा

Ravi Singh

सन्तोष दयाल
लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया
म्योरपुर
.रेणुकूट नगर और जिला सोनभद्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल, काठमांडू (नेपाल) में आयोजित हुई। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), भारत, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मलेशिया और थाईलैंड सहित कुल 10 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता में लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें नेपाल सरकार के माननीय युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री द्वारा स्वयं पदक पहनाकर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई, जो उनके लिए और भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है। रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हिण्डालको परिवार, रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता का श्रेय रवि सिंह ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत व अनुशासन को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदक न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि उनके शहर रेणुकूट, हिण्डालको कंपनी, उत्तर प्रदेश और भारत देश की उपलब्धि है। रवि सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का परचम लहराया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने के कारणों की जांच के लिए बांग्लादेश ने बनाई समिति

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से अपनी टीम की वापसी के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

क्रिकेट से टेनिस कोर्ट तक: सूर्यावंशी ने युवराज और अभिषेक के साथ देखा विंबलडन फाइनल

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ विंबलडन पुरुष फाइनल का आनंद लिया।

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं।

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

लिंडा नोस्कोवा ने सात हफ्तों में बर्लिन और विंबलडन खिताब जीतकर करियर की नई ऊंचाई हासिल की और विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचने वाली हैं।

विंबलडन फाइनल: सिनर ने ज़्वेरेव को हराकर बरकरार रखा ऑल इंग्लैंड खिताब

विंबलडन फाइनल: सिनर ने ज़्वेरेव को हराकर बरकरार रखा ऑल इंग्लैंड खिताब

जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीत लिया।