अधिकारियों के घर और दफ्तरों में तलाशी अभियान

कर्नाटक में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के आरोप में बड़े छापे मारे

बेंगलुरु, मंड्या, धारवाड़, हासन, मैसूरु, विजयपुरा और यादगिरि में अधिकारियों के घरों और कार्यालयों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की गई।

By : Local News of India
कर्नाटक में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के आरोप में बड़े छापे मारे

कर्नाटक में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के आरोप में बड़े छापे मारे

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी की। राजधानी बेंगलुरु सहित मंड्या, धारवाड़, हासन, मैसूरु, विजयपुरा और यादगिरि जिलों में कई अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में तलाशी अभियान शुरू किया ।

बेंगलुरु शहर में चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। केआरआईडीएल के मुख्य अभियंता वसंत वी. नायक, बीडीए क्षेत्र के आरएफओ डालेेश तथा रायत सेवा सहकारी संघ के सीईओ शशिधर के आवास और कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच की गई।

यादगिरि के विद्युत विभाग के उप विद्युत निरीक्षक वीरेश हिरेमठ, मंड्या लोक निर्माण विभाग के उपखंड एएई एस. सतीश, धारवाड़ के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तालुका पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एम.के. सुरकोड के घरों पर भी छापे डाले गए।

हासन नगर पालिका के एएई एम.सी. सत्यनारायण, मैसूरु के जल भवन स्थित कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति और जल निकासी बोर्ड के एएई और ईई आसिफ इकबाल तथा विजयपुरा की कृष्णा भाग्य जल निगम लिमिटेड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता प्रकाश पी.जी. के आवासों पर भी तलाशी जारी है।

लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा बैंक खातों का विवरण, चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है।

इसी दौरान हासन नगर पालिका के एएई एम.सी. सत्यनारायण द्वारा दरवाजा नहीं खोलने की घटना भी सामने आई। बाद में स्थानीय पुलिस की सहायता से दरवाजा खुलवाकर तलाशी अभियान आगे बढ़ाया गया।
 

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।