नोएडा-इंटरनेशनल-एयरपोर्ट-उद्घाटन-पीएम-मोदी

नए भारत की नई पहचान: नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, विकास को रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में विकास, रोजगार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, देश के उड्डयन क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

By : Local News of India
नए भारत की नई पहचान: नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, विकास को रफ्तार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास भी किया और टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उद्घाटन को खास अंदाज में जनता के साथ साझा किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मोबाइल की रोशनी जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इस परियोजना को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि इससे आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा और सुलभ होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश ‘उड्डयन हब’ के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह एयरपोर्ट देश के उड्डयन क्षेत्र को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।