पानीपत-सड़क-हादसा-बस-टक्कर-युवक-मौत

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार

पानीपत के भालसी गांव के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By : Local News of India
तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

पानीपत। जिले के गांव भालसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान गांव धनसोली निवासी जगदीश के रूप में हुई है। वह अपने साथी चांद के साथ थर्मल प्लांट में भंडारे का काम निपटाकर वापस लौट रहा था।

शिकायतकर्ता चांद, निवासी गांव अटावला, ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है और जगदीश पिछले करीब 10 वर्षों से उसके साथ काम कर रहा था। गुरुवार रात दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर थर्मल प्लांट से वापस गांव लौट रहे थे।

जब वे भालसी खेल स्टेडियम और महादेव ढाबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से पानीपत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने लापरवाही से उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसे में बाइक चला रहे जगदीश को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। चांद ने राहगीरों की मदद से उसे तुरंत भालसी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना मतलौडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कॉपर वायर चोरी की कोशिश में 3 नाबालिगों पर केस, पिटाई करने के आरोप में 2 पर भी कार्रवाई

कॉपर वायर चोरी की कोशिश में 3 नाबालिगों पर केस, पिटाई करने के आरोप में 2 पर भी कार्रवाई

कॉपर वायर चोरी की कोशिश के आरोप में तीन नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उनकी पिटाई करने के आरोप में दो अन्य लोगों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।