प्रदेश के 23 जिलों से 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल

भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक प्रशिक्षण को मजबूत करना और विषय वक्ताओं को प्रभावी संवाद के लिए तैयार करना है। आगामी कार्यशालाएं 10 मार्च इंदौर और 14 मार्च जबलपुर में आयोजित की जाएंगी।

By : Local News of India
भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन

भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन आज शुक्रवार को भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग (गुना व अशोकनगर जिले को छोड़कर) के कुल 23 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक प्रशिक्षण को मजबूत करना और विषय वक्ताओं को प्रभावी संवाद के लिए तैयार करना है।

महाअभियान के तहत अगली कार्यशाला 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में आयोजित की जाएगी, जिसमें इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर संभाग तथा गुना व अशोकनगर सहित 20 जिलों के विषय वक्ता भाग लेंगे।

इसके बाद 14 मार्च को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के 19 जिलों के विषय वक्ताओं की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इन कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, प्रशिक्षक विषय वक्ता, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सोशल मीडिया व आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी, जिला प्रशिक्षण टोली के चार सदस्य तथा जिला स्तर के विषय वक्ता भी शामिल रहेंगे।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।