उत्तराखंड के दो आरोपी शिमला में चरस के साथ दबोचे

नेरवा में स्कूटी सवार दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार, 268 ग्राम बरामद

शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 268 ग्राम चरस बरामद हुई।

By : Local News of India
नेरवा में स्कूटी सवार दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार, 268 ग्राम बरामद

नेरवा क्षेत्र में पुलिस नाके के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों से 268 ग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात थाना नेरवा की पुलिस टीम फेडजीपुल में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी फेडजीपुल की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी पर सवार दोनों युवक घबरा गए और स्कूटी मोड़कर गुम्मा की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम को संदेह होने पर उनका पीछा किया गया और कुछ दूरी पर गुम्मा के पास दोनों को पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज रावत पुत्र वीर सिंह निवासी गांव धोतरी उडरी, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) और शिवम रावत पुत्र संतान सिंह रावत निवासी मकान नंबर 73, गुरु रोड, न्यू बस्ती, पटेल नगर, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उत्तराखंड से चरस की खेप लेकर आए थे और इसे स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में थे। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।