नंदकिशोर यादव नागालैंड के नए राज्यपाल

नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई; बिहार को गर्व का क्षण

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

By : Local News of India
नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई; बिहार को गर्व का क्षण

नंदकिशोर यादव नागालैंड के नए राज्यपाल

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।भाजपा नेताओं ने कहा कि नंदकिशोर यादव लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ अब नागालैंड राज्य को मिलेगा।

नेताओं ने विश्वास जताया कि नंदकिशोर यादव अपने अनुभव और कार्यशैली से राज्यपाल के रूप में संवैधानिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास तथा सुशासन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए भी सम्मान की बात है। नेताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई भूमिका में भी जनहित को सर्वोपरि रखेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नागालैंड के राज्यपाल के रूप में वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नियुक्त होने से उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से नागालैंड राज्य विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगाउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ भाजपा नेता नन्द किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नन्दकिशोर यादव का अनुभव और कौशलपूर्ण व्यवहार निश्चित ही राज्यपाल की भूमिका में अनुकरणीय होगा।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नन्द किशोर यादव के नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से उनकी क्षमता, प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी नेताओं ने हर्ष व्यक्ति किया है।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।