मध्य-प्रदेश-मार्च-गर्मी-पारा-39-डिग्री-रतलाम

मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा दर्ज हो रहा है, रतलाम सबसे गर्म रहा।

By : Local News of India
मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब

मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश , रतलाम सबसे गर्म

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भोपाल, 09 मार्च। मध्य प्रदेश में इस वर्ष मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। महीने के पहले ही सप्ताह में प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र, विशेषकर इंदौर और उज्जैन संभाग के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और अगले चार से पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 9 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर आगे के मौसम पर पड़ सकता है। रविवार को रंगपंचमी के दिन रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला।

रविवार को प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख शहरों में उज्जैन का तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.5 डिग्री, इंदौर का 35.8 डिग्री, भोपाल का 34.8 डिग्री और जबलपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में रतलाम का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 38.1 डिग्री, गुना और सागर में 37.4 डिग्री तथा श्योपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। अधिकांश शहरों में सामान्य तापमान की तुलना में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका मुख्य कारण हवा की दिशा में बदलाव है। वर्तमान में हवाएं उत्तर-पूर्व की बजाय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हैं। साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी कम है, जिससे रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं तापमान बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

आमतौर पर प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े के बाद तेज गर्मी का दौर शुरू होता है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है। साथ ही अनुमान है कि अप्रैल और मई में लू का असर भी देखने को मिल सकता है और लगभग 15 से 20 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

संबंधित सामग्री

38°C तक पहुंचेगा तापमान, लू से मिलेगी राहत

38°C तक पहुंचेगा तापमान, लू से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में 29 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार आज तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के चलते कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है।


धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 किलो डोडा पोस्त मामले के वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

Ghatampur तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ी, यूपी की बिजली क्षमता में बड़ा इजाफा।