lpg-gas-supply-normal-district-dm-vishal-raj-home

जिले में LPG गैस की कोई कमी नहीं: डीएम, 7000+ सिलेंडर स्टॉक; होम डिलीवरी सामान्य

जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। 7000 से अधिक सिलेंडर स्टॉक में हैं और होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

By : Local News of India
जिले में LPG गैस की कोई कमी नहीं: डीएम, 7000+ सिलेंडर स्टॉक; होम डिलीवरी सामान्य

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिलाधिकारी विशाल राज ने सोमवार को स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। वर्तमान में जिले में 7003 से अधिक गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा भी पहले की तरह बहाल कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है, वे घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आमजन की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06456-225152 जारी किया गया है।

जिला प्रशासन के मुताबिक सोमवार को एलपीजी से संबंधित केवल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर समाधान कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बेफिक्र रहें।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में बहन से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।