सरई कसैया स्कूल पुताई शुरू

सरई के कसैया स्कूल में वर्षों बाद पुताई शुरू, होली से पहले निखरा विद्यालय भवन

होली से पहले रंग-रोगन होने से विद्यालय भवन का स्वरूप बदल गया है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।

By : Local News of India

सरई के कसैया स्कूल में वर्षों बाद पुताई शुरू, होली से पहले निखरा विद्यालय भवन

मिठाई लाल यादव 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सरई नगर परिषद के बोस वार्ड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कसैया (स्कूल केन्द्र गन्नाई) में वर्षों से लंबित पड़ी पुताई का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है । होली से पहले स्कूल भवन की पुताई कराए जाने से छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कई वर्षों से रंग-रोगन नहीं हुआ था, जिससे भवन जर्जर और बदहाल नजर आ रहा था। इस संबंध में हाल ही में लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया के रिपोर्टर मिठाई लाल यादव द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित/प्रसारित की गई थी । खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और विद्यालय में पुताई का कार्य शुरू करा दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकल न्यूज ऑफ इंडिया की पहल से ही यह संभव हो सका है । अब नए रंग-रोगन से विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक दिख रहा है, जिससे विद्यार्थियों में भी उत्साह बढ़ा है। अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं पर इसी तरह ध्यान दिया जाएगा।

होली पर्व से पहले हुए इस कार्य को क्षेत्रवासी सकारात्मक पहल मान रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से विद्यालय के समग्र विकास की अपेक्षा कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।