अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कोलकाता, 05 मार्च। शहर और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 06 मार्च की सुबह से 07 मार्च की सुबह तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले 24 घंटों तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। फिलहाल इन क्षेत्रों के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद भी नहीं है।
अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही, जबकि वर्षा शून्य मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।