तेज रफ्तार ऑटो से साइकिल सवार की मौत

कानपुर में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

कानपुर में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी है।

By : Local News of India
कानपुर में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान कच्ची बस्ती निवासी 40 वर्षीय बलदेव उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो निजी नौकरी करते थे। घटना के समय वह दूध लेने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। डीबीएस कॉलेज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।