मार्च में सर्दी जैसा नजारा, सुबह छाया घना कोहरा

मार्च की गर्मी में कालपी में छाया घना कोहरा, लोग हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। मार्च की गर्मी के बीच धुंध से दृश्यता कम हुई और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

By : Local News of India
मार्च की गर्मी में कालपी में छाया घना कोहरा, लोग हुए हैरान

मार्च की गर्मी के बीच कालपी क्षेत्र में सुबह अचानक छाया घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के कालपी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से अचानक घना कोहरा छा गया। मार्च महीने में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं इस मौसम में इतनी घनी धुंध देखे जाने से लोग हैरान रह गए। सुबह करीब 6 बजे से ही पूरे इलाके में धुंध की चादर फैल गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और सड़कों पर चलने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर लोग धीरे-धीरे वाहन चलाते हुए दिखाई दिए, जिससे यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान हाेने लगा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी क्षेत्र में सर्दियों के दौरान कोहरा पड़ना सामान्य बात है, लेकिन मार्च महीने की गर्मी के बीच इस तरह का घना कोहरा कम ही देखने को मिलता है। कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हल्की धुंध जरूर देखी गई है, लेकिन इस बार की तरह घनी धुंध काफी समय बाद दिखाई दी है। मौसम के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में दिन के समय अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में सुबह के समय अचानक कोहरा छा जाना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।

तापमान में उतार-चढ़ाव और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से ऐसी स्थिति बन सकती है। जब रात के समय वातावरण में नमी अधिक होती है और सुबह हल्की ठंडी हवा चलती है, तो धुंध बनने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि गर्मी की शुरुआत के बावजूद कुछ इलाकों में सुबह के समय असामान्य कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि सूरज निकलने के बाद धीरे-धीरे धुंध छंटने लगी और दृश्यता सामान्य हो गई। इसके बाद लोगों की दिनचर्या भी सामान्य रूप से शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि यदि तापमान और नमी का यही संतुलन बना रहा तो आने वाले कुछ दिनों में सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति फिर बन सकती है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।