गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें साहिबगंज के राजमहल क्षेत्र में सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जगन्नाथपुर, बरही, चाकुलिया, कांके, आनंदपुर और रामगढ़ समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने राज्य के लिए 2 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी दी है। 29 मार्च को उत्तर-पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
31 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि 1 और 2 अप्रैल को दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
तापमान की बात करें तो चाईबासा में सबसे अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।