जम्मू-गोवंश-तस्करी-प्रयास-विफल-8-मवेशी-बचाए

जम्मू में गोवंश तस्करी के दो प्रयास नाकाम, पुलिस ने 8 मवेशी बचाए

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत झज्जर कोटली क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई कर गोवंश तस्करी के प्रयास विफल किए और आठ मवेशियों को बचाया।

By : Local News of India
जम्मू में गोवंश तस्करी के दो प्रयास नाकाम, पुलिस ने 8 मवेशी बचाए

जम्मू-गोवंश-तस्करी-प्रयास-विफल-8-मवेशी-बचाए

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

जम्मू, 13 मार्च। ऑपरेशन कामधेनु के तहत अभियान जारी रखते हुए जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर आठ गोजातीय जानवरों को बचाया है।

पहली घटना में पंजाल नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक महिंद्रा बोलेरो लोड कैरियर (जेके03एल-9149) को रोका। पुलिस नाका देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंश क्रूर तरीके से लदे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी जानवरों को सुरक्षित बचा लिया और वाहन को जब्त कर लिया।

इस मामले में पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (पीसीए एक्ट) की धारा 11 के तहत एफआईआर संख्या 29/2026 दर्ज की गई है।

दूसरी घटना में पुलिस टीम ने बट्टल धार रोड स्थित नधाल क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो (जेके02एजे-5859) का चालक पुलिस नाका से करीब 200 मीटर पहले वाहन रोककर मौके से भाग गया। वाहन की जांच के दौरान उसमें चार गोवंश अवैध रूप से लदे हुए मिले।

पुलिस ने सभी जानवरों को बचाते हुए वाहन को जब्त कर लिया। इस मामले में भी पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली में बीएनएस की धारा 223 और पीसीए अधिनियम की धारा 11 के तहत एफआईआर संख्या 30/2026 दर्ज की गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।