लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर तीखा हमला बोला। फिल्मी अंदाज में बयान देते हुए शिंदे ने कहा, "अभी तो सिर्फ ट्रेलर है", और दावा किया कि विरोधियों का कुनबा खोखला हो चुका है।
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा ही असली विरासत है और उत्तराधिकारी खून के रिश्ते से नहीं बल्कि विचारों और काम से तय होता है। उन्होंने खुद को बालासाहेब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने वाला बताया।
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी है। स्थापना दिवस के मौके पर शिंदे के बयान को उद्धव ठाकरे गुट पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।