लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पटना। बिहार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने वाले शाही के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
पीके शाही लंबे समय से बिहार की कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े रहे हैं और राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों और नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।