लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है और दहेज प्रताड़ना की बात भी कही है।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति और सास घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।