लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया है और करीब 20 साल बाद अपने नए निजी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। यह कदम भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद उठाया गया है।
22 जून को भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी कर राबड़ी देवी को 7 दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर परिवार ने बंगला खाली कर दिया।
बताया जा रहा है कि अब राबड़ी देवी और उनका परिवार जिस आवास में रह रहे हैं, वह निजी संपत्ति है। शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी भी की गई।
इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह बंगला लंबे समय तक राज्य की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के निवास का केंद्र रहा है।