nanded-job-fraud-case-five-booked

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नांदेड़ के शख्स से 7.5 लाख की ठगी, 5 पर केस

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By : Local News of India
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नांदेड़ के शख्स से 7.5 लाख की ठगी, 5 पर केस

नांदेड़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये की ठगी का मामला। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 7.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया था कि उनके मंत्रालय में अच्छे संपर्क हैं और वे पीड़ित को सरकारी नौकरी दिलवा सकते हैं। आरोप है कि इसी भरोसे में लेकर उससे पैसे लिए गए।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित को वन विभाग में वन रक्षक की नौकरी लगवाने का वादा किया था। लेकिन नौकरी नहीं मिलने के बाद ठगी का मामला सामने आया।

इस मामले में शिकायत एक महिला कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके भतीजे से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पि ए(PA) प्रभाकर काले की कथित संलिप्तता का आरोप लगाया है। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में प्रभाकर काले की भूमिका सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।