लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मणिपुर के उखरुल जिले में मंगलवार को उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि कई अन्य जवान घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जवान नियमित अभियान के दौरान क्षेत्र में तैनात थे, तभी उग्रवादियों ने उन पर अचानक गोलीबारी और विस्फोटक से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद हमलावर जंगल की ओर भाग निकले।
घायलों को तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद सेना, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावरों की तलाश के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।
हाल के महीनों में मणिपुर के कई इलाकों में उग्रवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।