लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यह मामला उजागर होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग जल्द ही इस घटना पर विस्तृत प्रेस नोट जारी करेगा, जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा जांच के बाद नई परीक्षा तिथि की घोषणा किए जाने की भी संभावना है।
अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।