लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
करनाल: हरियाणा के करनाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर दो हत्याओं की योजना को अंजाम देने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस की CIA-1 टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में पांच कथित शूटर और एक हथियार सप्लायर शामिल है। बरामद सामान में आठ अवैध पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।