लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Indranil Sen ने राज्य बजट में खेल और युवा क्षेत्रों को दिए गए महत्व का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं के सशक्तिकरण में मददगार साबित होगा।
मंत्री ने कहा कि बजट में खेल बुनियादी ढांचे के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवा कल्याण कार्यक्रमों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट की प्रमुख घोषणाओं में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) स्थापित करने का प्रस्ताव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में खेल शिक्षा और प्रशिक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बजट में किए गए प्रावधान इन प्रयासों को और गति देंगे।
इंद्रनील सेन खान ने विश्वास जताया कि खेल और युवा क्षेत्रों में बढ़ा निवेश युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा और राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इससे खेल गतिविधियों और युवा विकास कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी तथा राज्य में खेलों के प्रति रुचि और भागीदारी बढ़ेगी।