लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्री-स्कूल में 23 महीने के बच्चे के साथ कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे बच्चे ने उसे करीब 25 बार काट लिया, जबकि वह कुछ समय तक बिना निगरानी के कमरे में था।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 जून को 'सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन(CIDCO) इलाके स्थित फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्री-स्कूल में हुई। जांच में सामने आया कि घटना के समय बच्चों की निगरानी के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। सीसीटीवी(CCTV) फुटेज की भी जांच की गई।
परिजनों के अनुसार, बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उसके चेहरे, नाक, होंठ, छाती, पीठ और पैरों के तलवों पर काटने के निशान मिले। परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें तुरंत नहीं दी गई।
मामले में पुलिस ने प्री-स्कूल के सीईओ(CEO), प्रबंधन और कर्मचारियों समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।