delhi-aap-lnjp-protest-scam

दिल्ली: AAP का LNJP अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, ₹650 करोड़ हेल्थ स्कैम का आरोप

AAP ने दिल्ली के LNJP अस्पताल के बाहर ₹650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी देश छोड़कर जर्मनी भाग गया।

By : Local News of India
दिल्ली: AAP का LNJP अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, ₹650 करोड़ हेल्थ स्कैम का आरोप

दिल्ली में LNJP अस्पताल के बाहर ₹650 करोड़ स्वास्थ्य घोटाले के आरोपों को लेकर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को LNJP अस्पताल के बाहर कथित ₹650 करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया।

AAP नेताओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी ने दावा किया कि मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को एक महीने तक गिरफ्तार नहीं किया गया और वह देश छोड़कर जर्मनी भाग गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब ACB को शिकायत दी गई और लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईं, तब भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में जानबूझकर देरी की गई।

प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना नियमों के नियुक्तियां की गईं और विजिलेंस जांच के बावजूद डॉक्टर वत्सला अग्रवाल को पद दिया गया। पार्टी का दावा है कि यह पूरा मामला बड़े स्तर के भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

AAP विधायकों संजीव झा और कुलदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से जवाब की मांग की।

फिलहाल यह मामला एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की जांच के दायरे में है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।