chhattisgarh-liquor-poison-8-murders-case

शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या! अंधविश्वास नहीं, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा में शराब में जहर मिलाकर आठ लोगों की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने अपराध स्वीकारने का दावा किया।

By : Local News of India
शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या! अंधविश्वास नहीं, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह

छत्तीसगढ़ के खर्वे गांव में आठ लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में जांच करती पुलिस, आरोपी गिरफ्तार।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित खर्वे गांव में आठ लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने रामसहाय जायसवाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान शराब में जहर मिलाकर लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, इन हत्याओं के पीछे कोई तांत्रिक अनुष्ठान या अंधविश्वास नहीं, बल्कि छोटी-छोटी व्यक्तिगत रंजिशें और आपसी विवाद कारण थे। मामले की जांच के दौरान अलग-अलग समय पर मृत लोगों के शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद जांच आगे बढ़ी।

हालांकि, गांव के कुछ लोगों का दावा है कि आरोपी ने गड़ा धन हासिल करने के अंधविश्वास में इन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा है कि अब तक की जांच में इस दावे के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है और आरोपी ने भी पूछताछ में ऐसी किसी बात का उल्लेख नहीं किया है।

वहीं आरोपी के बेटे ने अपने पिता को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम जांच में जुट गई हैं।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।