लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
बेंगलुरु। शहर के एक क्रेच में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि बच्चों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई, जिसमें उन्हें फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाने, बाथरूम में बंद करने और पानी से जुड़े अन्य तरीकों से परेशान करने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।