लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाई गई मैजिक वैन में हुए विस्फोट की जांच तेज कर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के 24 घंटे के भीतर एटीएस, फोरेंसिक साइंस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रेन को जुलूस के दौरान पुष्प वर्षा के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान क्रेन से लटकाई गई मैजिक वैन में विस्फोट हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं।
जांच दल ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।