amarnath-yatra-third-batch-pilgrims-leave-jammu

अमरनाथ यात्रा: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर रवाना हुआ। यात्रा शांतिपूर्वक जारी है।

By : Local News of India
अमरनाथ यात्रा: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार सुबह 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं को दो अलग-अलग काफिलों में बालटाल और पहलगाम मार्ग की ओर भेजा गया। इस जत्थे में 966 महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को सुरक्षा बलों की निगरानी में रवाना किया गया, जबकि पूरे मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। प्रशासन लगातार यात्रा की निगरानी कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

इससे पहले 3 जुलाई को शुरू हुई 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने समुद्र तल से लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। तीसरे जत्थे के रवाना होने के साथ ही अब तक कुल 13,499 से अधिक श्रद्धालु जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और केवल पंजीकरण के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

 

संबंधित सामग्री

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

2020 चरस बरामदगी मामले में दोषी को 20 साल की सख्त कैद

2020 चरस बरामदगी मामले में दोषी को 20 साल की सख्त कैद

2020 के चरस बरामदगी मामले में अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया।

बांग्लादेश में सेमिनार के दौरान गलत नक्शे पर भारत की आपत्ति, राजनयिक ने J&K को बताया अभिन्न हिस्सा

ढाका में SAARC सेमिनार के दौरान जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दिखाए गए नक्शे पर भारत ने आपत्ति जताई।

हिजबुल प्रमुख का पुराना वीडियो वायरल, कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर दावा

हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख का एक पुराना कथित वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर दावा किया गया है।