लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भुवनेश्वर। अडानी समूह ने ओडिशा को पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का केंद्र बताया है। कंपनी के प्रतिनिधि करण अडानी ने कहा कि समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ओडिशा को केवल संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और क्षमता वाला क्षेत्र मानते हैं।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में निवेश और विकास की अपार संभावनाएं हैं, जो आने वाले वर्षों में राज्य को आर्थिक प्रगति के नए स्तर पर ले जा सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर भी चर्चा की। अडानी समूह ने संकेत दिया कि वह ओडिशा में अपनी मौजूदगी और निवेश को और विस्तार दे सकता है।